कानपुर, मार्च 5 -- चकेरी। श्यामनगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में तीन मार्च को होली के त्योहार के चलते होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीआईजी पीएसी अतुल शर्मा व सेनानायक बीबी चौरसिया ने होलिका दहन स्थल पर विधि विधान के साथ पूजन किया गया और होलिका दहन किया। इसके बाद अधिकारियों ने सभी वाहिनी कर्मियों व परिवारजनों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शिविरपाल चंद्रेश्वर, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेन्द्र सिंह, रावेंद्र सिंह, विनीत त्रिपाठी समेत आदि मौजूद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...