इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इटावा। पीएसी बटालियन में तैनात एक डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भूर चौपला धनौरा निवासी 40 वर्षीय डॉ. कुलदीप की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां रविवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और ऑक्सीजन स्तर लगातार गिर रहा था। यह भी पढ़ें- ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर का निधन डॉ. कुलदीप पिछले दो वर्षों से पीएसी ब...