कानपुर, जून 27 -- कानपुर। स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पहले मैच में पीएसी नर्सरी इलेवन ने एनटीसी क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया। दूसरे मैच में जीएम इलेवन ने अजहर इलेवन को 10 रनों से हराया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में एनटीसी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 92 रन बनाए। टीम की ओर से अंबर श्रीवास्तव ने 32 और कार्तिक ने 22 रन की पारियां खेलीं। पीएसी नर्सरी की ओर से असद गाजी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएसी नर्सरी इलेवन ने 18.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 93 रन बनाकर मैच जीता। जीत में रितेश सिंह ने 35 और आयुष ने 18 रन की अहम पारी खेली, तो गेंदबाजी में एनटीसी की ओर से कृष्णा यादव ने दो विकेट चटकाए। शानदार गेंदबाजी के लिए असद गाजी को प्लेयर ...