वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। भुल्लनपुर पीएसी मार्ग पर उद्देश्यनगर कॉलोनी के पास शनिवार शाम सब्जी विक्रेता दंपति पर राड से जानलेवा हमला किया गया। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हमलावर पीएसी जवान की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। तीनों घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सिर में चोट लगने से महिला की हालत नाजुक है। महाराजगंज वैदेही गांव (औराई) निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम और उनकी पत्नी 45 वर्षीया गीता देवी भुल्लनपुर पीएसी मार्ग पर उद्देश्यनगर कॉलोनी के पास सब्जी बेचती हैं। आरोप है कि शनिवार शाम सात बजे पीएसी जवान आशुतोष सिंह ने दंपति पर राड से ताबड़तोड़ हमले किए। पति-पत्नी लहुलूहान होकर गिर पड़े। इस बीच, स्थानीय लोगों ने पीएसी जवान की पिटाई कर दी। राड के हमले में गीता देवी बुरी तरह घायल हो गईं। उनके सिर पर ...