पीएसी जवान और उसके परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
मेरठ, मई 24 -- पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र के बाहर शनिवार को पति और पत्नी पक्ष के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि सुनवाई समाप्त होने के बाद पत्नी पक्ष के लोगों ने पीएसी जवान और उसके परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं पत्नी पक्ष ने भी पति और उसके परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव मसूरी निवासी बंटी 47वीं वाहिनी पीएसी में तैनात है और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग गाजियाबाद में बताई गई है। बंटी के अनुसार उसकी शादी आठ फरवरी को मेडिकल थाना क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी निवासी नैना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर शिकायत एसपी कार्यालय तक पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.