प्रयागराज, जून 17 -- 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जवानों ने निरोग रहने के लिए अलग-अलग योगाभ्यास किया। सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जवानों को मानसिक एकाग्रता, शारीरिक सुदृढ़ता, कार्यकुशलता और तनावमुक्त रहने के लिए रोजाना योगासन व प्राणायाम करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि योग सप्ताह के तहत 21 जून तक कार्यशाला अयोजित होगी। इस अवसर पर सहायक सेनानायक देव नारायण यादव, शिविरपाल अरविंद सिंह, सहायक शिविरपाल हरदास, सूबेदार मेजर राधेश्याम यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- योग से निरोग रहने के लिए पुलिस कर्मियों ने किया अभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...