कानपुर, अप्रैल 26 -- चकेरी, संवाददाता। श्याम नगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 490 रिक्रूट आरक्षियों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। इस दौरान मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अभियोजन गीता सिंह ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने सेनानायक बीबी चौरसिया के साथ निरीक्षण वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने शांति और प्रगति के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े। कौशल प्रदर्शन के साथ रिक्रूट आरक्षियों ने टोलीवार मंच के सामने से गुजरते हुए शानदार मार्च पास्ट किया। समीक्षा क्रम में ''तेज चल'' और ''जनरल सैल्यूट'' के माध्यम से आरक्षियों ने अपने उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अनुशासन का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- अनुशासन में रहकर ईमानदारी से क...