वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भुल्लनपुर स्थित पीएसी प्रशिक्षण केंद्र की 34वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित प्रशिक्षु आरक्षियों की आरटीसी परीक्षा में नकल कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। इसमें आरक्षी (आईटीआई) विपुल कुमार मलिक, आरक्षी (पीटीआई) आशुतोष कुमार राय को निलिंबत कर दिया गया। जबकि, आरक्षी (पीटीआई) राजू कुमार को निलंबित किये जाने के लिए संस्तुति की गई है। इसके लिए एसपी को पत्राचार किया गया है। पीटीआई राजू कुमार की पोस्टिंग रायबरेली पुलिस लाइन में है। यह कार्रवाई 34वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक के निर्देश पर की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.