अलीगढ़, मई 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के रामघाट रोड पर पीएसी के पास एक मिठाई की दुकान के बाहर कुछ लोगों ने पीएसी के जवान को घेरकर बेरहमी से पीटा। उसे गर्म तेल की कढ़ाई से गिरा दिया, जिससे उसकी कमर झुलस गई। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने पीएसी जवान पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 38वीं वाहिनी पीएसी में तैनात आरक्षी हरिवंश सिंह के अनुसार वह शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कमल स्वीट्स की दुकान पर कुछ खाने-पीने गए थे। तभी एक व्यक्ति नशे की हालत में आया और पुलिस के लिए गालीगलौज करने लगा। बोला कि पुलिस वाले रोज 100-100 रुपये में बिकते हैं। हरिवंश ने विरोध किया तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आवाज लगाकर अपने चा...