गाजीपुर, जनवरी 7 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पक्का घाट स्थित दीनदयाल नगर निवासी पीएसी के जवान का बीमारी के चलते अस्पताल में निधन हो गया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह पीएससी के जवान का शव को लेकर परिजन घर पहुंचे। वार्ड छह निवासी 55 वर्षीय महेंद्र प्रसाद पुत्र स्व. पंजाबी राम पीएसी में हेड कांस्टेबल थे और पीएसी की 12वीं वाहिनी में फतेहपुर में तैनात थे। वो काफी समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था। इस बीच मंगलवार रात को आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। पीएसी के प्लाटून कमांडर रामबहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल रामदास, कां. अमित कुमार, प्रदीप कुमार, यतीश कुमार व रमेश पाल पीएसी के वाहन से शव लेकर घर तक आए और यहां से चौकी इंचार्ज ...