पीएसीकर्मी से 1.60 लाख की साइबर ठगी
प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज। साइबर शातिरों ने क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम कराने के बहाने पीएसीकर्मी से एक लाख साठ हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने धूमनगंज थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चतुर्थ वाहिनी पीएसी के सुभाषचंद्र मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल की शाम वह अपने क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम कर रहे थे, तभी एक नंबर से कॉल आई और प्रक्रिया बताई गई। इसके बाद रोहित शर्मा नाम के व्यक्ति ने दूसरे नंबर से कॉल कर एक वेबसाइट पर जाकर कार्ड की पूरी जानकारी भरने को कहा। इसी दौरान ओटीपी वेरिफिकेशन के बहाने उनके कार्ड से रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.