चतरा, अक्टूबर 6 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार सोमवार को हंटरगंज प्रखंड के अनुसूचित जाति विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयू यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को कानून से संबंधित जानकारी दी गई। बच्चों को उनके अधिकार के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। शिक्षा के अधिकार, बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम से जुड़े कानून के बारे में बच्चों को बताया गया। इस मौके पर बच्चों ने भी पीएलवी से कानून से संबंधित जानकारी लेने में रुचि दिखाई। बच्चों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताने का काम पीएलवी के द्वारा किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थ...