चतरा, जुलाई 10 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनखेरी मे गुरूवार को पीएलवी पुनम देवी, आरती देवी, अशोक कुमार, संगीता देवी द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को बाल अधिकार, गुड टच, बैड टच, पॉक्सो एक्ट 2012, बाल श्रम, बाल विवाह एवं साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि किसी भी समस्या में वे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए 15100 पर कॉल कर सकते हैं। उपस्थित बच्चों को जानकारी दी गई कि शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों को जानना भी जरूरी है। अगर कोई आपको परेशान करे तो डरें नहीं, तुरंत शिक्षक या अभिभावक को बताएं।"कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाध्यापक कुमारी शशीबाला सहायक शिक्षक रंजीत यादव रश्मी...