चक्रधरपुर, अप्रैल 24 -- मनोहरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष शाकिर और सचिव रवि चौधरी के निर्देशानुसार मनोहरपुर पीएलवी अशोक कुमार महतो और अनिल कुमार महतो ने ओल्ड एज स्लेटर होम मकरंडा और अर्द्ध निर्माण ओल्ड एज स्लेटर होम मनोहरपुर का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों ने वृद्धा आश्रम की वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर फोटो और वीडियो डालसा ऑफिस चाईबासा भेजा। वृद्धा आश्रम मकरंडा में वर्तमान में 14 वृद्ध रह रहे हैं। निर्माणाधीन वृद्धा आश्रम अपूर्ण स्थिति में है। इसमें छोटा कमरा और हॉल मिलाकर 17 कमरे हैं। 9 बाथरूम और किचन रूम हैं। इनका निर्माण कार्य 2013 में शुरू हुआ और अभी तक निर्माणाधीन अधूरा है । यह भी पढ़ें- प्राधिकार के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता कराया जाता ह...