मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले में पारा लीगल वालेंटियर (पीएलवी) के चयन के लिए 17 से 20 मार्च तक होने वाले साक्षात्कार को अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। साक्षात्कार की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि चयन समिति के निर्णय के आलोक में साक्षात्कार को स्थगित किया गया है। मालूम हो कि जिले के 16 प्रखंडों में पीएलवी के 48 पदों के लिए लगभग छह सौ आवेदकों ने आवेदन किया है। इसमें से योग्य पीएलवी के चयन के लिए 17 से 20 मार्च तक प्रखंडवार साक्षात्कार आयोजित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...