रांची, सितम्बर 29 -- रांची, संवाददाता। डालसा के तत्वावधान में मंगलवार को सिविल कोर्ट स्थित 40 कोर्ट्स बिल्डिंग के कॉन्फ्रेंस हॉल में करीब 180 पैरा लीगल वॉलेंटियर्स (पीएलवी) के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक त्वरित और सुलभ न्याय पहुंचाना प्राथमिक उद्देश्य है। पीएलवी, एलएडीसीएस और पैनल अधिवक्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी संवेदनशीलता और दक्षता से निभाएं। कार्यक्रम में पहुंचे पीड़ितों के बीच चेक का वितरण भी किया गया। न्यायायुक्त अनिल मिश्रा-1 ने पीएलवी को प्रखंड, पंचायत, गांव और सुदूर क्षेत्रों में कानूनी जागरुकता अभियान तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को चिन्हित कर, जिन्हें मुआवजा नहीं मिला है, उनका आवेदन डालसा में जमा...