मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद द्वारा पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 1 जून से 30 जून 2026 तक नगर पालिका परिषद के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के इच्छुक लाभार्थी मेला स्थल पर आकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जिन लाभार्थियों ने दूसरा ऋण का भुगतान पूरा कर लिया है या जिनका तीसरा ऋण संचालित है, वे क्रेडिट कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। मोहम्मद रिज़वान (डूडा मऊ) मोबाइल नंबर: 9151999413, मोअज़्ज़म यासिर (नगर पालिका-मऊ) मोबाइल नंबर: 9151402040 पर फोन कर लाभार्थी जानकारी ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडरों को सशक्त बनाने पर जोरर सभी इच्छुक लाभार्थी आवश्यक ...