सोनभद्र, मई 14 -- सोनभद्र। परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र एवं सेन्सेस टाउन के इच्छुक रेहड़ी, पटरी, फेरी एवं ठेला दुकानदार पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत प्रथम ऋण की धनराशि में वृद्धि कर रूपया 15,000 कर दिया गया है। साथ ही द्वितीय ऋण रूपया 25000 एवं तृतीय ऋण 50,000 रूपया कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक दुकानदार अधिक से अधिक आवेदन करते हुए वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपना रोजगार अथवा व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। यह भी पढ़ें- एग्रीजंक्शन योजना से कृषि स्नातकों को मिलेगा रोजगार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...