पीएम स्वनिधि योजना के तहत बीकापुर में लगेगा लोक कल्याण मेला
अयोध्या, जून 10 -- बीकापुर। नगर पंचायत बीकापुर द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पुनर्गठन के अंतर्गत एक माह तक चलने वाले विशेष लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 30 जून तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से रेहड़ी-पटरी, ठेला, फेरी एवं छोटे व्यापारियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। नगर पंचायत बीकापुर की अधिशासी अधिकारी (ईओ) अंजू यादव ने बताया कि मेले में पात्र लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण सुविधा, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- गरुड़ में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला आयोजित नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.