लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाई जा रही 'पीएम स्वनिधि योजना' के लिए 30 जून तक विशेष अभियान चलेगा। मुख्य विकास अधिकारी इसकी सफलता के लिए स्वयं निगरानी करेंगे।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस संबंध में निर्देश दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य 'सेंसस टाउन रिपोर्ट' और विभाग द्वारा भेजी गई सूची के आधार पर तय लक्ष्यों को समय से पूरा करना है। इस दौरान योजना के दायरे में आने वाले सभी पात्र लाभार्थियों की पहचान करना, उनसे आवश्यक समन्वय स्थापित करना और समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्वनिधि महोत्सव में दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...