मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पीएम स्वनिधि योजना और क्रेडिट कार्ड का दायरा बढ़ेगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने योजना का विस्तार सेंशस टाउन (अर्ध शहरी क्षेत्रों) तक करने का निर्देश दिया है। इसका मकसद छोटे कस्बों और अर्ध शहरी क्षेत्रों के फुटपाथी दुकानदारों को योजना का लाभ दिलाना है। इसको लेकर नगर विकास विभाग के परियोजना अधिकारी सह अपर निदेशक ने मुजफ्फरपुर डीएम को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत सेंशस टाउन के सत्यापन को लिखा है। साथ ही संबंधित रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है।दरअसल, वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में कुल 60 क्षेत्रों को सेंशस टाउन के रूप में अधिसूचित किया गया है। इनमें नगर निकाय द्वारा 34 सेंशस टाउन का सत्यापन किया गया है, जिनका किसी...