भदोही, जनवरी 24 -- भदोही, संवाददाता। हिन्दू संगठनों ने नेता अरुण कुमार पाल ने प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम भदोही को सौंपा। आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद भदोही में विकास कार्यों के नाम पर आने वाले धन की लूट मची है। एक ही सड़क का निर्माण तीन-तीन बार दिखाकर पैसा निकाला गया है। पालिका के अफसर एवं कर्मी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। मामले की जांच कराकर आरोपित अफसरों एवं ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकारी धन की रिकवरी कराई जाए। ताकि विकास के नाम पर मची लूट को रोका जा सके। चेताया कि एक दशक में हुए विकास कार्यों का सच सामने नहीं आने पर आंदोलन संग जरूरत पड़ने पर कोर्ट की भी शरण में जाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.