औरैया, मार्च 24 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि योजना के तहत सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए जनसमर्थ पोर्टल पर किए गए ऋण आवेदनों को बिना विलंब स्वीकृत किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि लाभार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए तथा नेट मीटरिंग व मीटर कॉन्फिग्रेशन के कार्य समय से पूरे कराए जाएं। परियोजना अधिकारी नेडा ने बताया कि जनपद का इस माह का लक्ष्य 1067 सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन का है, जबकि अब तक 2292 इंस्टॉलेशन किए जा चुके हैं। इस पर डीएम ने सभी वेंडरों को माह के अंत तक 350 अतिरिक्त सोलर प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए।...