औरैया, जुलाई 7 -- औरैया, संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए बैंकों को ऋण स्वीकृति में अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जनसमर्थ पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र उपभोक्ताओं को आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जाए। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को योजना के लाभार्थियों की विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही नए लाभार्थियों के यहां स्मार्ट मीटर लगाने तथा नेट मीटरिंग और कॉन्फिगरेशन की प्रक्रिया समय पर पूरी कराने को कहा। परियोजना अधिकारी नेडा विमलेश कुमार ने बताया कि जनपद को जुलाई माह के लिए 4554 सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन का लक्ष्य मिला है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कृषि कार्य के लिए प्रत्...