बांका, जुलाई 12 -- बांका, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को रफ्तार देने के लिए बिजली विभाग अब घर-घर (डोर-टू-डोर) सर्वे अभियान चलाएगा। पहले चरण में बिजली विभाग की नजर करीब 20 हजार उपभोक्ताओं पर है, जिनके घरों में हर माह औसतन 300 यूनिट बिजली की खपत होती है। लक्ष्य है कि अले छह महीने के अंदर कम से कम आठ हजार घरों की छतों पर सोलर यूनिट (पैनल) लगा दी जाए। इसके लिए लोगों को जागरूक करने और योजना से जोडने की ूरी जिम्मेदारी एसडीओ, कानीय अभियंता, मानव बल और मीटर रीडरों को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर योजना के तहत 25 उपभोक्ता को मिला लाभसोलर यूनिट लगाने की प्रक्रिया इसके लिए विद्युत प्रमंडल बांका के कार्यपालक अभियंता कुमार सौरभ ने अपने कार्यालय में सोलर वेंडरों (एजेंसियों) के साथ मैराथन बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि...