पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक
किशनगंज, सितम्बर 2 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी बप्पी ऋषि ने की। मौके पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता परमित रंजन सहित विभागीय कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार का उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर प्रदूषण को कम करना तथा आम लोगों को बिजली के खर्च से राहत पहुंचाना है। जानकारी दी गई कि एक किलोवाट के सोलर प्लांट पर करीब 75 हजार रुपये की लागत आती है, जिस पर 40 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.