पटना, फरवरी 25 -- ऊर्जा सचिव सह बिजली कंपनी के सीएमडी मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को विद्युत भवन में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। बैठक में विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधिगण और वेंडर उपस्थित थे। ऊर्जा सचिव ने बैंक प्रतिनिधियों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और अनावश्यक दस्तावेजों की मांग कम करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण 10 मार्च तक हर हाल में सुनिश्चित करने का आदेश दिया। ऊर्जा सचिव ने कहा कि प्रक्रिया में अनावश्यक देरी या अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग स्वीकार्य नहीं होगी। लोन की दूसरी किश्त में देरी के संबंध में योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर पैनल और नेट मीटर लगाने वाले लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रक्रिया का उद्देश्य...