अररिया, जुलाई 1 -- अररिया, वरीय संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विद्युत प्रशाखाओं के अंतर्गत एपीएल घरेलू उपभोक्ताओं की छतों पर सोलर पैनल अधिष्ठापन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक की समीक्षा समीक्षा के दौरान डीएम श्री दूहन ने कार्यपालक अभियंताओं को प्रशाखावार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए सभी कनीय विद्युत अभियंताओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य में तेजी लाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सौर ऊर्जा के लाभ बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आम नागरिकों को अनुदानित दर पर अपने घरों की छतों पर सोलर ...