सीवान, अप्रैल 19 -- सीवान। समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, नोडल अधिकारी, पंजीकृत सोलर वेंडर्स और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई और सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने पाया कि कई मामलों में बैंक ऋण स्वीकृति में अनावश्यक देरी और आवेदन अस्वीकृति की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ऋण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। यह भी पढ़ें- योजना का मिले लाभ इसलिए ऋण प्रक्रिया को शीघ्र बनाएं सरल व पारदर्शी ब...