गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद,मोहित शर्मा। पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी लोगों को तहसील स्तर पर भी मिलेगी। इसके लिए 15 अप्रैल से लोग तहसील से जानकारी ले सकेंगे। नेडा द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर योजना के द्वारा सोलर पैनल लगाए जा रहे है। इसी क्रम में जनपद के सभी ब्लॉकों पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी जा रही है। अब योजना की जानकारी तहसीलों में मिल सकेगी। इसके लिए तहसील स्तर पर कैंप भी लगाए जाएंगे। योजना के नोडल अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि इस योजना की जानकारी पहले कैंप लगाकर ही दी जाती थी, लेकिन अब योजना की जानकारी सभी तहसीलों में मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...