नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने कहा कि भारत तय समय सीमा के भीतर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत एक करोड़ रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य हासिल कर लेगा। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 55.30 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा जोड़ी है। यह एक वर्ष में सबसे बड़ी वृद्धि है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में नवीन एवं नवीकणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। इस वर्ष सौर ऊर्जा में 44.6 गीगावॉट की क्षमता जोड़ी गई। इसमें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की अहम भूमिका है। जोशी ने बताया कि एक साल में पूरे देश में 42 लाख घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से तुलना की जाए, तो पिछले 11 वर्षों में नवीकरणीय ऊर्जा में 3.59 गुना वृद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.