नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- -मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते 21 सितंबर को पंजीकरण के लिए पोर्टल का किया था शुभारंभ, दो लाख छतों पर लगेंगे सोलर पैनलनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार द्वारा शुरु किए गए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में बड़ी संख्या में दिल्लीवासी आवेदन कर रहे हैं। बीते दो सप्ताह में ही इस योजना में मुफ्त सोलर पैनल लगवाने के लिए 60 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है ताकि उनकी छतों पर सोलर पैनल लगवाने का काम जल्द शुरु किया जा सके। दिल्ली सरकार के अनुसार इस योजना के तहत दिल्ली में 2 लाख से ज्यादा घरों की छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है。

मुख्यमंत्री की घोषणा जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते 21 सितंबर को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पंजीकरण पोर्टल (ht...