मेरठ, मई 26 -- सोमवार को डीएम डा. वीके सिंह ने विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना अनिवार्य है। समीक्षा के दौरान बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

सोलर रूफटॉप स्थापना बैठक में ​परियोजना प्रभारी (यूपीनेडा) ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले का लक्ष्य 11,250 घरों में सोलर रूफटॉप स्थापित करना है। इसके लिए प्रतिमाह कम से कम 938 घरों में सोलर सिस्टम लगाना आवश्यक है। राहत की बात यह है कि अब तक 17,165 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 9,819 घरों में सोलर रूफटॉप स्थापना का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। सरकार द्वारा इस कार्य के लिए अब तक लाभार्थियों को अनुदान के र...