गया, अगस्त 7 -- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लंबित मामलों के लिए धावा दल गया जी, प्रधान संवाददातापीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लंबित मामलों के की जांच धावा दल के माध्यम से कराया जाएगा। 72 घंटे में में धावा दल जांच कर अपनी रिपार्ट देंगे। दरअसल, शुक्रवार को डीएम शशांक शुभंकर ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। साफ हुआ कि पंजाब नेशनल बैंक, मथुरापुर बोधगया शाखा में 6 और केनरा बैंक, पीरमंसूर शाखा में 7 आवेदन बिना स्पष्ट कारण के लंबित हैं। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों शाखाओं से संबंधित मामलों की जिला स्तरीय निगरानी धावा दल के माध्यम से अगले 72 घंटे में जांच कराने का निर्देश दिया। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...