गुड़गांव, जनवरी 9 -- गुरुग्राम। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजलनी योजना को प्रभावी बनाने और समयबद्ध क्रियांवयन को सुनिश्चित करने के लिए डीएचबीवीएन ने मुख्यालय और फील्डस्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया है। मुख्य अभियंता वाणिज्यिक को इसको लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की तरफ से गठित समिति में अधीक्षण अभियंता वाणिज्यिक को प्रथम वैकल्पिक नोडल अधिकारी और कार्यकारी अभियंता वाणिज्यिक को द्वितीय वैकल्पिक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उपमंडल अधिकारी को मुख्यालय पर दैनिक निगरानी एवं समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। यह टीम सभी अधीक्षण अभियंताओं, कार्यकारी अभियंताओं और उपमंडल अभियंताओं से इस योजना के बारे में नियमित समीक्षा करेगी। डीएचबीवीएन प्रवक्ता के मुताबिक फील्ड स्तर पर योजना के जमीनी क्रियान्वयन, उपभोक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.