नवादा, अगस्त 13 -- लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मंत्री सह नवादा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन एवं जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल की होगी बचतप्रकाशन का उद्देश्य इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, नवादा द्वारा बताया गया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजनों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही, लोगों को अपने आवासीय भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।योजना क...