पीएम सूर्यघर से रोशन हुआ रेखा का घर, डीएम ने किया सम्मान
आगरा, अप्रैल 28 -- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से महिला ने तीन किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम उठाया है। उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार से 1,08,000 का अनुदान प्राप्त हुआ। जिससे सोलर प्लांट स्थापना में सहायता मिली। लाभार्थी रेखा वर्मा ने बताया कि सोलर प्लांट लगने से पहले उनका मासिक बिजली बिल लगभग 4000 आता था, जो अब शून्य हो गया है। पिछले माह उनके परिवार द्वारा 140 यूनिट बिजली उपभोग की गई, जबकि उनके सोलर प्लांट से 424 यूनिट बिजली उत्पादन हुआ। इस प्रकार उन्होंने 284 यूनिट अतिरिक्त बिजली विद्युत विभाग को निर्यात की। जिससे उन्हें लगभग Rs.1500 प्रतिमाह अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। मंगलवार को डीएम प्रणय सिंह व सीडीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा रेखा वर्मा को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.