आजमगढ़, अप्रैल 1 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम डैशबोर्ड की मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त विवेक ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में आजमगढ़ की प्रगति सबसे कम पाए जाने पर उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों से आवेदन कराने को कहा। आयुक्त सभागार में सोमवार देर शाम आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने लापरवाही पर बलिया के बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत मिलते ही तत्काल उसे बदलने की कार्रवाई शुरू की जाए। अस्पतालों की बिजली आपू...