भागलपुर, जून 9 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) की 10वीं वर्षगांठ मनाया गया। मौके पर मंगलवार को जिले के सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच की गई। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन तथा अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए। भारत सरकार एवं राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान कर बेहतर उपचार सुनिश्चित करना है। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। य...