भागलपुर, अप्रैल 10 -- पीएम सुरक्षित मातृत्त्व योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में सैकड़ों महिलाओं की सुरक्षित प्रसव के लिए जांच कर नि:शुल्क आयरन व कैल्शियम की दवा के साथ नाश्ता दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार, चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार, लैब टेक्नीशियन द्वय आशीष चौधरी, कुंदन कुमार और बड़ी संख्या में एएनएम वगैरह की भागीदारी देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...