जौनपुर, मार्च 6 -- बदलापुर। सीएचसी में संविदा पर तैनात वार्ड व्वाय और स्वीपर द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को गाली देने का एक वीडियो गुरुवार को तेजी से वायरल होने लगा। जिसे देखते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। वायरल वीडियो में सीएचसी में तैनात वार्ड व्वाय कुलदीप तथा स्वीपर/चौकीदार अमरजीत नशे में धुत, इमरजेंसी वार्ड के बेड पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गालियां दे रहे थे। इसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही भाजपाइयों एवं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। उधर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के लोग दोनों की तलाश में जुट गये हैं। चिकित्साधीक्षक डा. संजय कुमार...