घाटशिला, मार्च 10 -- बहरागोड़ा।शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बच्चों में खेल-खेल में सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय खांडामौदा में मंगलवार को एफएलएन (बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता) मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में न केवल शिक्षा का प्रदर्शन हुआ, बल्कि नन्हे छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और प्रतिभा भी खुलकर सामने आई। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि खांडामौदा के मुखिया पंचानन मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड सदस्य जयंती सिंह, बहरागोड़ा के बीआरपी तपन कुमार बेरा एवं मनोरम महतो उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। वहीं मेले के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.