लोहरदगा, मार्च 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।प्रारंभिक विद्यालय शहरी क्षेत्र की श्रेणी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर लोहरदगा के पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा, ने पूरे झारखंड में स्वच्छ विद्यालयों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय ने इको क्लब फॉर मिशन लाइफ, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, सुलभ शौचालय, रनिंग वाटर, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, किचन गार्डन, प्लास्टिक मुक्त विद्यालय परिसर, वृक्षारोपण, एक पेड़ मां के नाम, कचरा प्रबंधन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पौष्ट...