संभल, नवम्बर 5 -- संभल। जिले के 16 पीएमश्री स्कूलों में कचरा प्रबंधन को लेकर विशेष पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक स्कूल में रंग-बिरंगे कूड़ेदान लगाए जाएंगे, जिनका उपयोग सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग संग्रहित करने के लिए किया जाएगा। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को बचपन से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की आदत विकसित हो। स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। साथ ही शौचालय, पेयजल व्यवस्था और परिसर की मरम्मत जैसे रखरखाव कार्यों के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.