गंगापार, मार्च 1 -- विकास खंड जसरा के पीएम श्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय तातारगंज में वार्षिकोत्सव का आयोजन बहुत ही धूमधाम के साथ किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों द्वारा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही छोटे छोटे बच्चों ने अपने गीत और लघु नाटिका, दौड़, खो खो, कबड्डी, रस्साकसी आदि के माध्यम से कार्यक्रम को बहुत ही आकर्षक बना दिया। जहां विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार द्विवेदी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शंकर चन्द द्विवेदी, रमाशंकर त्रिपाठी, ममता गुप्ता, गुरु दयाल प्रजापति, अलका शर्मा, रंगलाल यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...