उन्नाव, मार्च 30 -- फतेहपुर चौरासी। बेसिक शिक्षा विभाग ने पीएम श्री विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन कराया। यहां बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और सम्मान हुआ। क्षेत्र के झूलूमऊ गांव स्थित पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षा सत्र के अंतिम दिन प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार के संयोजन में वार्षिकोत्सव एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि सरकार बुनियादी शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने कार्यक्रम में अभिभावकों से अपील की इन्हीं विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...