चंदौली, अप्रैल 13 -- चहनियां। पीएम श्रीकंपोजिट विद्यालय प्रभुपर में सोमवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। प्रधानाध्यापिका मीरा सिंह एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। इसमें सुरेन्द्र प्रताप सहाय, सुरेंद्र त्रिपाठी, अजयश्याम त्रिपाठी, ग्राम प्रधान जयराम शास्त...