बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा ने मंगलवार को विकास खंड बड़ोखरखुर्द के पीएम श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, भरखरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पाई गई विभिन्न कमियों पर सुधार के निर्देश दिए। साथ ही कमियों को लेकर बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी ने अध्यापकगण को शिक्षा की गुणवत्ता में प्रभावी सुधार लाने, विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षण कार्य को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए कठोर निर्देश प्रदान किए। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, व्यवस्थाओं एवं शिक्षण वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा समय-समय पर निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

हिंदी ह...