गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 का सोमवार को वाराणसी संभाग के उपायुक्त अजय कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने पीएम श्री योजना के तहत चल रहे उन्नयन कार्यों की समीक्षा की और एफएलएन प्रदर्शनी, टॉय लाइब्रेरी, डिजिटल लाइब्रेरी, अटल टिंकरिंग लैब, कंप्यूटर व विज्ञान प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय को आधुनिक, तकनीक-संपन्न मॉडल स्कूल बनाने पर जोर दिया। बाद में उन्होंने संतकबीर नगर के जिलाधिकारी से प्रस्तावित निर्माण कार्यों पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.