गढ़वा, जून 3 -- ग्रामीणों का विरोध खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पीएम श्री विद्यालय भलुही में निर्माणाधीन अतिरिक्त भवन को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने संवेदक पर घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया। मुखिया की जांच मुखिया ने बताया कि झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा के तहत लगभग 27 लाख रुपये की लागत से विद्यालय परिसर में दो अतिरिक्त भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। वीडियो प्रसारण गांव के कुछ युवकों ने उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। मांग की जा रही है जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाने, दोषी संवेदक और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की...